
श्री मुकेश कुमार बंसल
संयुक्त सचिव
श्री मुकेश कुमार बंसल, संयुक्त सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा (2005 बैच) के अधिकारी हैं। श्री बंसल वाणिज् य में स् नातक हैं और उन् होंने अंतर्राष् ट्रीय व् यापार में एमबीए किया है। उन्होंने स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए से मिड-करियर एमबीए भी पूरा किया। उन्होंने इग्नू से अर्थशास्त्र में एमए भी किया है।
अक्टूबर, 2022 में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में अपनी पोस्टिंग से पहले उन्होंने मार्च, 2020 से अक्टूबर, 2022 तक माननीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार के निजी सचिव के रूप में काम किया।
श्री बंसल ने अपने संवर्ग, छत्तीसगढ़ राज्य में भी विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया। उन्होंने जिला पंचायत, उत्तरी बस्तर कांकेर के सीईओ, आयुक्त नगर निगम, बिलासपुर के रूप में काम किया था। उन्होंने 2011 से 2017 तक तीन जिलों कबीरधाम, रायगढ़ और राजनांदगांव में कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया। वे 2017 से 2018 तक माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव रहे और उस समय उन्होंने नया रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त पद भी संभाला। उन्होंने विशेष सचिव के रूप में कृषि, जनजातीय विकास और ग्रामीण उद्योग जैसे विभिन्न विभागों में भी काम किया था।