भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर, भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशकों, राष्ट्रीयकृत बैंकों के अध्यक्षों, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और कार्यपालक निदेशकों की नियुक्ति, सरकारी क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के पूर्णकालिक निदेशकों के वेतन भत्ते और अन्य निबंधन एवं शर्तें; आरबीआई और सरकारी क्षेत्र के बैंकों के मंडल का गठन, पदेन निदेशकों, कर्मचारी निदेशकों, पीएसबी के मंडल में अंशकालिक गैर-सरकारी निदेशकों का नामांकन।


