Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

बैंकों/वित्तीय संस्थाओं/बीमा कंपनियों में ग्राहक सेवा। इन संस्थानों में उनकी शिकायतों जैसे चेकों के निपटान में देरी, ड्राफ्ट का भुगतान जारी न किया जाना, डुप्लीकेट ड्राफ्ट को जारी न करना/जारी करने में देरी किया जाना, संस्थान के कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार, गलत व्यवहार और परेशान किया जाना, मृतक के खातों का निपटान न किया जाना/निपटान में देरी, एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में खातों का हस्तांतरण न किया जाना/देरी किया जाना, नए खातों को न खोलना जाना/खोलने में देरी किया जाना, ग्राहकों के स्थायी अनुदेशों की गैर-अनुपालना, परिपक्वता से पूर्व सावधि जमाराशियों का भुगतान न किया जाना, क्रेडिट कार्ड, एटीएम आदि से संबंधित मामलों सहित पेंशनरों को भुगतान में देरी। सरकारी/निजी क्षेत्र/विदेशी बैंकों/वित्तीय संस्थाओं/बीमा कंपनियों से संबंधित डीपीएआरजी/डीपीजी से प्राप्त सभी प्रकार की शिकायतें। सांसदों/अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों/पीएमओ से निजी क्षेत्र, विदेशी बैंकों के विरुद्ध प्राप्त सभी प्रकार की शिकायतें। बैंकिंग ग्राहक सेवा केन्द्र; बैंकिंग लोकपाल।