Sorry, you need to enable JavaScript to visit this website.

एलआईसी कारोबार :-

जीवन बीमा निगम के कार्य-निष्पादन की समीक्षा; संसद में जीवन बीमा निगम की रिपोर्ट प्रस्तुत करना; भारत में जीवन बीमा निगम की शाखाएं खोलना/बंद करना; एलआईसी में लेखापरीक्षकों की नियुक्ति; एलआईसी में पीपी अधिनियम का प्रशासन तथा एलआईसी में सम्पदा मामलों से संबंधित संदर्भ, विदेश में संचालन/एलआईसी की सहायक कंपनियां, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का तथा अन्य जीवन बीमा योजनाओं के संबंध में संदर्भ; भारत सरकार द्वारा एलआईसी के अंतर्गत वित्तपोषित विभिन्न योजनाओं जैसे जनश्री बीमा योजना, शिक्षा सहयोग योजना, वरिष्ठ बीमा योजना तथा आम आदमी बीमा योजना, अन्य सामाजिक सुरक्षा समूह बीमा योजना, केद्रीय सरकार कर्मचारी समूह बीमा योजना, डाक जीवन बीमा योजना, कर्मचारी भविष्य निधि योजना के कार्य-निष्पादन की समीक्षा तथा इनके लिए बजटीय प्रावधान करना; जीवन बीमा में सरकार द्वारा प्रायोजित/समर्थित सभी योजनाएं; कोई अन्य जीवन बीमा या सामाजिक सुरक्षा उत्पाद/योजना प्रस्ताव; अन्य; बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 110(ज) के अंतर्गत गठित अपीलीय प्राधिकरण।

निम्न समितियों के संबंध में समन्वय कार्य :-

महिला कल्याण समिति, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, प्राक्कलन समिति।

नियुक्तियां :-

जीवन बीमा निगम – एलआईसी के अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक का चयन तथा नियुक्ति, एलआईसी के बोर्ड में निदेशकों की नियुक्ति, एलआईसी की सहायक कंपनियों के पदेन सदस्यों की नियुक्ति; एलआईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों की बाह्य प्रतिनियुक्ति हेतु अनुमति; एलआईसी के अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक तथा अन्य कार्यपालकों की सेवानिवृत्ति के पश्चात वाणिज्यिक रोजगार हेतु अनुमति।

आईआरडीए – आईआरडीए के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति, आईआरडीए के अध्यक्ष, सदस्य तथा कर्मचारियों की सेवा शर्तें; आईआरडीए के बजट तथा निधियां; आढ़त एजेंसियों से संबंधित अन्य मामले, नई कंपनियों की प्रविष्टि तथा आईआरडीए का विनियमन।

सेवा संबंधी मामले :-

सेवा संबंधी मामले, सरकारी क्षेत्र की सभी बीमा कंपनियों में नियम तथा विनियम, सरकारी क्षेत्र की सभी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा सेवा मामलों के संबंध में अभ्यावेदन, विकास अधिकारियों/एजेंटों/बिचौलियों की सेवा संबंधी मामले; एलआईसी/सरकारी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों में वेतन संशोधन बोनस/स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति; पेंशन योजना का कार्यान्वयन/वाणिज्यिक रोजगार के संबंध में नीतिगत मामले, जीवन बीमा निगम लिमिटेड का नागरिक चार्टर।