शिकायत :-
एआईसीएल तथा आईआरडीए सहित सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति लोक शिकायत, सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों के लोक शिकायत अधिकारियों की आवधिक बैठक, सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों में आंतरिक लोक शिकायत निवारण तंत्र का कार्य; उपभोक्ता न्यायालय, लोकपाल, लोक अदालत, एमएसीटी तथा न्यायालयों जैसे बाह्य शिकायत निवारण तंत्र का कार्य; बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 110(ज) के अंतर्गत गठित अपीलीय प्राधिकरण। गैर-जीवन बीमा कंपनियों का नागरिक चार्टर।.
हाऊसकीपिंग :-
बीमा प्रभाग में कम्प्यूटरों, फर्नीचर, फोटोकॉपियरों इत्यादि का रखरखाव, बीमा कंपनियों के स्टाफ तथा कार्यपालकों को पहचान-पत्र।
बीमा क्षेत्र सुधार :-
बीमा क्षेत्र में सुधार से संबंधित सभी मामले, बीमा अधिनियम, 1938 में सुधार संबंधी संशोधन, जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956, जीआईबीएनए, 1972, आईआरडीए अधिनियम, 1999 तथा बीमांकन अधिनियम, 2006, विधि आयोग की रिपोर्ट का कार्यान्वयन।
नियुक्तियां :-
एआईसीएल सहित सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों में मुख्य कार्यपालकों के चयन से संबंधित नीतिगत मामले; एआईसीएल सहित सरकारी क्षेत्र के गैर-जीवन बीमा कंपनियों के बोर्ड में नियुक्ति; बीमा कार्यपालकों की संवर्ग बाह्य प्रतिनियुक्ति, एआईसीएल सहित गैर-जीवन बीमा कंपनियों के मुख्य कार्यपालकों के लिए अनुमति।
साधारण बीमा :-
एआईसीएल सहित साधारण बीमा कंपनियों के कार्य-निष्पादन की समीक्षा; एआईसीएल सहित सरकारी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों की बीमा योजनाओं से संबधित मामले और इनके संबंध में लेखापरीक्षा मामला; सरकारी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों का कंप्यूटरीकरण; सरकारी क्षेत्र की गैर-जीवन बीमा कंपनियों के सर्वेक्षक तथा एजेंटों से संबंधित संदर्भ; सरकारी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के विदेशी संचालन; पुनर्बीमा से संबंधित संदर्भ, थर्ड पार्टी प्रशासन, प्रशुल्क सलाहकार समिति; शाखाओं को खोलना/बंद करना; युद्ध जोखिम (नौसैनिक आवरण) पुनर्बीमा योजना 1976 का प्रशासन, विदेशी बीमा पॉलिसी के लिए विदेशी मुद्रा जारी करने हेतु अनुमति के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक से संदर्भ; साधारण बीमा कंपनियों (जीआईसी)/एआईसीएल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना; गैर-जीवन बीमा कंपनियों में पीपी अधिनियम का प्रशासन तथा इन कंपनियों में सम्पदा से संबंधित मामलों के संबंध में संदर्भ।
समन्वय :-
बजट तैयार करने, कर प्रस्ताव, बीमा के संबंध में बजट घोषणा, वार्षिक रिपोर्ट, आर्थिक सर्वेक्षण, वार्षिक भारतीय संदर्भ, आर्थिक सम्पादक सम्मेलन; प्रधानमंत्री कार्यालय/मंत्रिमंडल सचिवालय का संदर्भ, सीआईआई तथा एफआईसीसीआई, बीमा प्रभाग के आंतरिक मामले; बीमा कंपनियों में ई-भुगतान से संबंधित मामले, बीमा कंपनियों का कंप्यूटरीकरण।
निम्नलिखित समितियों से संबंधित समन्वय कार्य :-
वित्त संबंधी स्थायी समिति; अधीनस्थ विधायन समिति; याचिका समिति; लोक उद्यम समिति (सीओपीयू) से संबंधित समन्वय कार्य।
अन्य :-
डब्ल्यूटीओ बहुपक्षीय/द्विपक्षीय समझौता; भारत तथा किसी अन्य देश के बीच अंतर-सरकारी समझौते।


