संसद अनुभाग
संसद प्रश्न, नोटिस, स्वीकृत प्रश्न एकत्र करना और इन्हें चिह्नित करना तथा मंत्री महोदय से फाइल अनुमोदित कराना, मंत्रियों के पैड के लिए तथ्यों और उत्तरों को तैयार करना; लंबित आश्वासनों का लेखा-जोखा तथा अभिलेख रखना; 377 के अंतर्गत विशेष उल्लेख और संदर्भ तथा आरंभिक सामग्री में यथा उल्लिखित अन्य सामग्री।
समन्वय अनुभाग
पीएसबी के सीईओ के साथ वित्त मंत्री की बैठक और क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन; संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति का अभिभाषण; सचिव (वित्तीय सेवाएं) की स्टाफ बैठक; वीआईपी संदर्भ, प्रधानमंत्री कार्यालय संदर्भ के निपटान की निगरानी और समीक्षा, लंबित मामलों पर आरबीआई के साथ समन्वय; अन्य मंत्रालयों/विभागों के संसदीय प्रश्नों के लिए सामग्री को समेकित करना तथा उपलब्ध कराना; वीआईपी संदर्भ के संबंध में संसदीय प्रश्न; सचिव (वित्तीय सेवाएं) से मंत्रिमंडल सचिव को भेजा जाने वाला मासिक अ.शा. पत्र; सीपीआईओ, एसीपीआईओ, एए की नियुक्ति तथा वित्तीय सेवाएं विभाग के आरटीआई मामलों के लिए नोडल अनुभाग, वार्षिक रिपोर्ट आदि के लिए सीआईसी से डील करना; वित्तीय सेवाएं विभाग के लिए आरंभिक सामग्री का अद्यतन करना; वित्तीय सेवाएं विभाग के दो से अधिक प्रभागों के शामिल होने पर वीआईपी, पीएमओ, राष्ट्रपति सचिवालय के संदर्भों का समन्वय।


